विधानसभा चुनाव 2022 में आम आदमी पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री पद का चेहरा रहे सेवानिवृत्त कर्नल अजय कोठियाल ने बुधवार को पार्टी का दामन छोड़ दिया। उन्होंने आप संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपना त्यागपत्र भेजा है।
ट्विटर हैंडल पर साझा की यह जानकारी:
अपने ट्विटर हैंडल पर यह जानकारी साझा करते हुए कर्नल कोठियाल ने त्यागपत्र की प्रति भी पोस्ट की है। उनके साथ आप के पूर्व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भूपेश उपाध्याय और छात्र विंग के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप कुमार ने भी पार्टी की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है।
इंटरनेट मीडिया पर चल रही है यह चर्चा:
वहीं, इंटरनेट मीडिया पर यह चर्चा भी चल रही है कि कर्नल कोठियाल के साथ उनकी पूरी टीम ने आप से दूरी बना ली है। कर्नल कोठियाल ने त्यागपत्र में लिखा है कि पूर्व सैनिकों, बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं और बुद्धिजीवियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए वह पार्टी की सदस्यता छोड़ रहे हैं।
आप की कार्यप्रणाली उत्तराखंड के हित में नहीं:
वहीं, भूपेश उपाध्याय ने अपने त्यागपत्र में लिखा है कि पार्टी का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद उन्हें एहसास हुआ कि सदस्यता ग्रहण करते समय उन्हें पार्टी की जो कार्यप्रणाली और विचारधारा बताई गई थी, हकीकत में आप उन चीजों से बहुत दूर है। आप की कार्यप्रणाली उत्तराखंड के हित में नहीं है।
भूपेश ने विधानसभा चुनाव के बाद आप की नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने पार्टी प्रभारी और सह प्रभारी पर निशाना साधते हुए कहा कि जबरन थोपे गए प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी ईस्ट इंडिया कंपनी के एजेंट की तरह प्रदेश में पार्टी को हांक कर अपने निजी हित साध रहे हैं।
उधर, आप के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने विधानसभा चुनाव में कर्नल कोठियाल के योगदान के लिए उनका धन्यवाद करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
888SLOT được thành lập vào năm 2017, với mục tiêu tạo ra một nền tảng cá cược trực tuyến đáng tin cậy cho người chơi tại Việt Nam và trên toàn cầu. TONY12-16
Slot tại khuyến mãi 188v có chế độ “im lặng hoàn toàn” – tắt mọi âm thanh, kể cả nhạc nền và hiệu ứng – phù hợp khi chơi ở nơi công cộng hoặc ban đêm. TONY01-16