भाजपा ने अब मिशन 2024 पर काम शुरू कर दिया है। लगातार तीसरे लोकसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का लक्ष्य निर्धारित कर पार्टी इसी के अनुरूप रणनीति पर कदम बढ़ा रही है।
विधानसभा चुनाव की तर्ज पर रणनीति तैयार करने को कहा
भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए विधानसभा चुनाव की तर्ज पर सभी 70 सीटों के लिए रणनीति तैयार करने को कहा है। विशेषकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उप चुनाव में चम्पावत के लिए जिस तरह पार्टी ने कारगर रणनीति तैयार की थी, उसी तरह की रणनीति आगामी लोकसभा चुनाव में भी अमल में लाई जाएगी।
लोकसभा चुनाव में अभी यद्यपि डेढ़ वर्ष का समय शेष है, लेकिन उत्तराखंड में सत्तारूढ़ भाजपा अभी से इसकी तैयारी में जुट गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट व प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार इस क्रम में पिछले दो दिन दिल्ली में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष के साथ दो चरणों में बैठक कर अब देहरादून लौट आए हैं।
सूत्रों के अनुसार इन बैठकों में वर्ष 2024 के चुनाव की रणनीति के साथ ही प्रदेश संगठन की नई टीम को लेकर मंथन किया गया। बैठक में तय किया गया कि लोकसभा चुनाव में विधानसभावार रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा।
इसके लिए चम्पावत उप चुनाव का ही फार्मूला प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में अमल में लाया जाएगा। इस उप चुनाव में मुख्यमंत्री धामी ने लगभग 93 प्रतिशत मत पाकर बड़ी जीत हासिल की थी।
सूत्रों का कहना है कि केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को संगठन के पुनर्गठन के क्रम में सरकार से समन्वय कर आगे बढऩे को कहा है। नए अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदेश कार्यकारिणी में अधिकांश नए चेहरे शामिल किए जा सकते हैं। संगठन से हटने वाले पार्टी नेताओं को सरकार में अहम दायित्व दिए जा सकते हैं।
शुक्रवार शाम को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में महेंद्र भट्ट ने कहा कि पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव चम्पावत उप चुनाव की तर्ज पर लड़ेगी।
उन्होंने बताया के चम्पावत में भाजपा ने बूथ प्रबंधन पर फोकस किया था और एक-एक बूथ की जिम्मेदारी कई वरिष्ठ कार्यकत्र्ताओं को दी गई थी। पार्टी इसी चम्पावत माडल के आधार पर चुनाव की तैयारी कर रही है।
bắn cá 188v không ngừng nỗ lực để mang đến cho người chơi những ưu đãi hấp dẫn và giá trị. Các chương trình khuyến mãi đa dạng là một trong những lý do cơ bản nhất giúp chúng tôi thu hút đông đảo người đặt cược. TONY01-16